कांवड़ यात्रा के दौरान बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर, चार कांवड़िए गंभीर घायल

मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र अंतर्गत बिलासपुर कट के पास सावन माह की कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ौला से हरिद्वार जल भरने जा रहे कांवड़ियों की खड़ी ट्रैक्टरट्रॉली को एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि लगभग 15 कांवड़िए ट्रैक्टरट्रॉली के माध्यम से यात्रा कर रहे थे और बिलासपुर कट पर नाश्ता करने के लिए रुके थे। तभी अचानक पीछे से रहे ट्रक (नं. एचआर 63 सी 7547) ने ट्रॉली (नं. यूपी 13 बी 5117) में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली में बैठे कई कांवड़िए सड़क पर गिर गए।घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल चार कांवड़ियों में कुलदीप (26), रजत (28), अजय (19) के नाम सामने आए हैं जबकि एक अन्य युवक की पहचान की जा रही है। सभी घायलों को तत्काल नई मंडी पुलिस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद अन्य कांवड़ियों में भारी आक्रोश फैल गया। श्रद्धालुओं ने सड़क पर हंगामा करते हुए ट्रैक्टरट्रॉली, कांवड़ सामग्री और डीजे की क्षति का मुआवजा मांगा और आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ नई मंडी रूपाली राव ने बताया कि आरोपी ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात बहाल कराया और कांवड़ियों को समझाबुझाकर शांत किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने की अपील की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts