75 लाख की लागत से बनी सड़कों और नालियों का लोकार्पण, पालिका अध्यक्ष ने किया जनता को समर्पित

मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने वार्ड संख्या 19 में करीब 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित चार महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का उद्घाटन कर उन्हें क्षेत्रीय जनता को समर्पित किया। यह निर्माण कार्य राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से पूर्ण कराया गया है। इसमें तीन सीसी सड़कों और एक आरसीसी नाली का निर्माण शामिल है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मीनाक्षी स्वरूप ने क्षेत्रवासियों के साथ संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यकताओं को समझते हुए भरोसा दिलाया कि नगर क्षेत्र के विकास में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में सुविधाएं बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है।इस मौके पर भाजपा नेता और वार्ड सभासद योगेश मित्तल ने पालिका अध्यक्ष का स्वागत करते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को कराने के लिए उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि यह कार्य लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। उद्घाटन समारोह में नगर के प्रमुख गणमान्य नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी रही।कार्यक्रम में शिव कुमार त्यागी, शलभ गर्ग, राम भूल, रोहित जैन, सुधीर गर्ग, मनोज गोयल, अंश मित्तल, रश्मि मित्तल, पूनम तायल, अनुज पचिसिया, ठेकेदार रोबिन गोयल, राजीव कुमार, प्रवीण भूरा, मुकेश ठाकुर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। नागरिकों ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह क्षेत्र में विकास की गति बनी रहेगी। समारोह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें जनभागीदारी और प्रशासनिक सक्रियता दोनों का समुचित समावेश दिखाई दिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts