अलवर जिले के रामगढ़ उपखंड के ग्राम अलावड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक पीएम विद्यालय में अलवर सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और मंत्री के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक चौधरी, बाली प्रजापत, घनश्याम शर्मा, राजकुमार कश्यप समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि हर कार्यकर्ता को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे और चारों ओर हरियाली फैले।















