सर्वदलीय पार्षदों की पहल पर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का धरना समाप्त,

सहारनपुर। नगर निगम में 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 22 सफाई कर्मचारियों को बिना पूर्व सूचना के सेवा से हटाए जाने के विरोध में चल रहा धरना और भूख हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। यह समाधान सर्वदलीय पार्षदों की पहल, महापौर और नगर आयुक्त से हुई सकारात्मक वार्ता के बाद संभव हो सका।

धरना स्थल पर पहुंचे उपसभापति मुकेश गक्कड़, पार्षद दल नेता संजय गर्ग और विधानसभा प्रभारी अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने बताया कि महापौर अजय कुमार ने सभी पार्षदों के अनुरोध को स्वीकार करते हुए नौ कर्मचारियों के परिजनों को नियुक्ति पत्र सौंपने का निर्णय लिया। इसके बाद भूख हड़ताल कर रहे लोगों को जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त कराई गई।

अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने इस निर्णय को वाल्मीकि समाज की एकता और संघर्ष की जीत बताया। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था में इस समाज की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और बाकी बचे मामलों का समाधान भी वार्ता के माध्यम से किया जाएगा।

इस अवसर पर पार्षद नितिन जाटव, राजीव अनु, सोपिन पाल, सुधीर, राजेंद्र सिंह कोहली सहित कई सफाई कर्मचारी और वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी ने महापौर, नगर आयुक्त और पार्षदों का आभार जताया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts