मुज़फ्फरनगर के शेरनगर गांव में तीन वर्षीय मासूम की नाले में बहने से दर्दनाक मौत,

मुज़फ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शेरनगर में एक अत्यंत हृदयविदारक दुर्घटना ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया। तेज बारिश के दौरान गांव के खुले नाले में गिरकर रोहताश प्रजापति का तीन वर्षीय पुत्र ‘अवि’ बहता हुआ गांव के तालाब तक पहुंच गया, जिसके बाद वह लापता हो गया। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि पूरा गांव स्तब्ध और व्याकुल हो उठा।दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण किया और शोकसंतप्त परिवार से मिलकर संवेदना जताई। मंत्री ने परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।घटना की गंभीरता को देखते हुए मंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने बचाव कार्य तेज कर दिए। मुख्य विकास अधिकारी (CDO), उपजिलाधिकारी (SDM) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मेरठ से PAC की विशेष नाविक टीम को बुलाया गया, जिसने तालाब और नाले में बच्चे की तलाश के लिए सघन अभियान शुरू किया। स्थानीय पुलिस, प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से युद्धस्तर पर खोजबीन जारी है।मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी खुले नालों को ढंकने, चेतावनी बोर्ड लगाने और जलभराव से बचाव के ठोस उपाय तत्काल किए जाएं।यह हृदयविदारक घटना पूरे समाज के लिए एक चेतावनी है। शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता से मामले की निगरानी कर रहा है और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts