कांग्रेस कार्यालय पर संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक

सहारनपुर। महानगर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा की अध्यक्षता में संगठन सृजन अभियान के दूसरे चरण की समीक्षा को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की प्रगति, आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार की रूपरेखा पर चर्चा हुई।

इस समीक्षा बैठक में जिला संयोजक और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कंसल तथा निवर्तमान प्रदेश सचिव अब्दुल्ला आरिफ मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी 11 ब्लॉक अध्यक्षों के साथ-साथ एआईसीसी और पीसीसी सदस्यों ने भी बैठक में भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर दिशा-निर्देश प्राप्त किए।

प्रदीप कंसल ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते हैं, उन्हें जनता से सीधा संवाद बनाए रखना चाहिए। अब्दुल्ला आरिफ ने ईमानदारी और कर्मठता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए सभी नेताओं से सहयोग की अपील की।

जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने जानकारी दी कि 1 जुलाई से ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी, जिससे संगठन की गति और तेज होगी। महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने बताया कि सेक्टर स्तर पर चल रहे कार्यक्रमों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

बैठक के दौरान सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय कई महिलाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। इनमें निशी शर्मा, पल्लवी बाली, कुलवंत कौर, जानवी, शमा और वंदना ठाकुर प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे, जिनमें ब्लॉक अध्यक्षों से लेकर एआईसीसी व पीसीसी सदस्य और पूर्व पार्षद शामिल थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts