अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में संस्कार वैली स्कूल में निशुल्क चिकित्सा परामर्श कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन राजस्थान सरकार के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, अलवर सांसद भूपेंद्र यादव और रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने फीता काटकर किया।
इस अवसर को खास बनाने के लिए एक विशाल बाइक रैली निकाली गई, जो सुबह 9:00 बजे गुरुद्वारा मोड़ स्थित श्री नरसिंह भगवान मंदिर से शुरू होकर, मैन रोड और गोविंदगढ़ मोड़ से होते हुए संस्कार वैली स्कूल पहुंची।
कार्यक्रम में रामगढ़ भाजपा नेता एडवोकेट देवेंद्र दत्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद सैनी, परमजीत सिंह पुंज (जिला महामंत्री, अल्पसंख्यक), दिनेश यादव, नीरज शर्मा (मंडल मंत्री), नवीन यादव, युवा नेता कृष्ण यादव, भूपेंद्र सिंह मुबारिकपुर, सरपंच व भाजपा नेता रामावतार चौधरी, ओड समाज के नेता निर्मल सुरा, कीर्तन सिंह, और पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह शिविर क्षेत्रवासियों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।















