बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना मटौंध पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। रात्रि थाना मटौंध पुलिस द्वारा गश्त एवं वाहन चेकिंग के दौरान भूरागढ़ पुल के पास से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 12.64 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ । पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि अवैध गांजे को उड़ीसा से लाई जाती हैं तथा जनपद बांदा व आसपास जनपदों मे बिक्री करते थे । पुलिस ने 12.64 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा व 1 मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार गांजा तस्कर आफाक अहमद उर्फ पल्हड पुत्र हयाद अहमद निवासी हिमौली थाना बिंवार जनपद हमीरपुर ,तेजपाल अहिरवार पुत्र गरीबा अहिरवार निवासी रतौली थाना बिंवार जनपद हमीरपुर के रहने वाले है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मटौंध संदीप कुमार सिंह, अनिल कुमार साहू चौकी प्रभारी भूरागढ़,हे0कां0 विमल मिश्रा,कां0 अश्वनी कुमार उपाध्याय,कां0 आशुतोष राजपूत मौजूद रहे।















