व्यापारी सुरक्षा को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस ने की व्यापार मंडल के साथ गोष्ठी

मुजफ्फरनगर में व्यापारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस प्रशासन ने  रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने की। गोष्ठी में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन आशुतोष कुमार, उप निरीक्षक खालापार सत्येन्द्र सिंह, यातायात उप निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह तथा विद्युत विभाग के एसडीओ राघवेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।बैठक की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक अपराध ने व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुझाव सुने और सुरक्षा संबंधी मुद्दों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और सुरक्षा के लिए नियमित गश्त भी की जाती है।इस दौरान व्यापारियों को जागरूक करते हुए उन्हें अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, उनकी दिशा सही रखने, मार्ग पर भी आपसी सहयोग से कैमरे लगवाने और रात्रि में प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने की सलाह दी गई। साथ ही मार्केट में चौकीदार या सुरक्षा गार्ड रखने, कैश लेनदेन के दौरान पुलिस को पूर्व सूचना देने और किसी भी तरह के खतरे की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की गई।अंत में व्यापारियों को साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने तथा उनसे बचने के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। गोष्ठी का उद्देश्य पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शहर में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना था।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts