कमासिन/बांदा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम राघोपुर के अंश राजाराम डेरा निवासी राज का निषाद की 17 वर्षीय पुत्री को आज दोपहर को पड़ोसी गांव अमेढी निवासी अजय नाम युवक के साथ खेत में पेड़ के नीचे दोनों बैठे बातचीत कर रहे थे की तभी पिता राजकरण तथा भाई लालचंद मौके पर पहुंचकर युवकको पकड़ लिया और मारपीट करने लगे इसी भी जावित्री 17 वर्ष मौके से भाग गई और करीब 3.30 बजे शीशम के पेड़ में चढ़कर गले में दुपट्टा का फंदा बनाकर डाल कर लटक गई जिसकी मौके पर ही मौत हो गई है कुछ देर बाद जब स्वजन ढूंढते हुए पहुंचे तो देखा कि जावित्री पेड़ में लटकी हुई हैं स्वजर्नों ने दादौचौकी इंचार्ज दुर्बिजयसिंह सिंह तथा प्रभारी थाना अध्यक्ष राजेश मिश्रा को सूचना दी मौके पर पहुंचकर पुलिस में आवश्यक कार्रवाई करते हुए का परीक्षण हेतु बंदा भेज दिया है तथा मौके पर फॉरेसिक टीम भी पहुंच गई है। प्रभारी थाना अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने बताया है की प्रेमी के साथ पकड़े जाने के कारण जावित्री में आत्महत्या किया है तथा युवक को हिरासत में ले लिया गया है।















