बांदा में संगठन सृजन को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता हाल ही में पुनः नियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित मौजूद रहे, जबकि संचालन डॉ. संजय द्विवेदी ‘दनादन’ ने किया।
अफसाना शाह ने कहा कि वह हर बूथ पर पहुंचकर मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार करेंगी और संगठन में अनुशासन को सर्वोपरि रखेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पार्टी को नए, होनहार और मेहनती कार्यकर्ताओं की जरूरत है, जिससे राहुल गांधी के हाथ मजबूत किए जा सकें।
जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि बांदा मंडल मुख्यालय होने के नाते यहां कांग्रेस को फिर से मजबूत किया जाएगा। उन्होंने सभी को मिलकर संगठन सशक्त करने और पुराने वरिष्ठ कांग्रेसजनों को सम्मान देने पर बल दिया। बैठक में प्रद्युम्न कुमार ‘लालू’ दुबे, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, सत्य प्रकाश द्विवेदी, मुमताज अली, संजय गुप्ता, संतोष द्विवेदी व अन्य कांग्रेस जन भी उपस्थित रहे और संगठन को नया आयाम देने की प्रतिबद्धता जताई।















