बांदा के अछरौड़ गांव में जल संकट गहराया, ‘हर घर नल’ योजना बनी मज़ाक

उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद के बड़ोखर खुर्द ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अछरौड़ में भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की ‘हर घर नल, हर घर जल’ योजना की जमीनी हकीकत यहां की हालत बयां कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि आधी ग्राम पंचायत में अभी तक नल कनेक्शन ही नहीं लगाए गए हैं, और जहां लगे भी हैं, वे शोपीस बनकर रह गए हैं। नल लगने के लिए जगह-जगह आरसीसी में गड्ढे छोड़ दिए गए हैं, लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।

गांव के राम नारायण शुक्ला, भारत प्रजापति और मोहन सिंह ने बताया कि पूरे गांव को पीने के पानी की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है। कई बार जिलाधिकारी को इस संबंध में लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस समस्या को तत्काल संज्ञान में लिया जाए और गांव में पेयजल व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू कराया जाए। वरना आने वाले दिनों में हालात और भी बिगड़ सकते हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts