औरैया में पुत्रों ने पिता की हत्या कर शव ले भागे, SWAT व पुलिस ने तीनों आरोपियों को कार समेत दबोचा

औरैया जिले में पारिवारिक विवाद के चलते पुत्रों ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना थाना कुदरकोट क्षेत्र की है, जहां नगला महाजीत, इटावा निवासी रविंद्र सिंह (50) की उनके बेटों आदेश और नवीन ने अपने फुफेरे भाई अंकित के साथ मिलकर हत्या कर दी। रविंद्र सिंह पिछले 20 वर्षों से रठा गांव में रहकर खेती कर रहे थे और घर खर्च व संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को रविंद्र अपने पोते विवेक के साथ बाइक से दवा लेकर लौट रहे थे तभी चिंहिया गांव के पास एक कार ने टक्कर मार दी। घायल विवेक ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि कार सवार तीनों युवक रविंद्र को कार में डालकर मौके से भाग गए। विवेक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एरवाकटरा क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास से कार समेत तीनों आरोपियों को पकड़ लिया और घायल रविंद्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी अभिजित आर. शंकर ने हत्या का खुलासा करते हुए गिरफ्तारी पर स्वाट टीम व कुदरकोट पुलिस को ₹25,000 का इनाम घोषित किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts