पंचायत में सपना का बड़ा फैसला: बदनामी से तंग आकर मांगा तलाक, पति ने किया इनकार

बदनामी बहुत हो चुकी, अब तो फैसला लेना ही पड़ेगा… इसी सोच के साथ सपना ने पंचायत में सबके सामने एक अहम फैसला सुना दिया। पति से आए दिन के झगड़े, समाज में फैलती बदनामी और चरित्र पर लगते आरोपों से तंग आकर उसने पंचायत बुलवाई। वहां मौजूद लोगों के सामने सपना ने साफ कहा कि अब वह इस रिश्ते को और नहीं निभा सकती। हालांकि, पति ने तलाक देने से साफ इनकार कर दिया और पंचायत से समय मांगा कि वह अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश करेगा। लेकिन सपना अपने फैसले पर अडिग रही। पंचायत के सामने दोनों पक्षों की बात सुनी गई, और अब फैसला पंचायत पर छोड़ दिया गया है। मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts