कुवैत में नागरिकता घोटाला: मां से 3 महीने पहले पैदा हुआ बेटा, 86 की नागरिकता रद्द

कुवैत में एक चौंकाने वाला नागरिकता घोटाला सामने आया है, जिसने प्रशासन को हैरान कर दिया है। एक सीरियाई मूल के व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए खुद को कुवैती नागरिक साबित किया। जांच में तब सनसनी फैल गई जब पता चला कि उसके दस्तावेजों के अनुसार वह अपनी ही मां से तीन महीने बड़ा है। यह मामला तब सामने आया जब अधिकारियों ने डीएनए टेस्ट और दस्तावेजों की गहराई से जांच की। इस धोखाधड़ी के लिए उसने फर्जी डेथ सर्टिफिकेट का भी इस्तेमाल किया था। इस पूरे घोटाले के खुलासे के बाद 86 अन्य लोगों की नागरिकता भी रद्द कर दी गई है। मां-बेटे को एक साथ जिंदा देखकर और इस असंभव उम्र के अंतर को जानकर हर कोई हैरान है।

दिखाया फर्जी डेथ सर्टिफिकेट

मामले से बचने के लिए आरोपी के बेटों ने सीरिया से जारी एक फर्जी डेथ सर्टिफिकेट भी पेश किया. इसमें लिखा गया था कि उनके पिता की मौत हो चुकी है. लेकिन फॉरेंसिक जांच में न सिर्फ डीएनए टेस्ट के परिणामों ने इस दावे को खारिज कर दिया, बल्कि डेथ सर्टिफिकेट की सच्चाई पर भी सवाल खड़े कर दिए. इससे यह साफ हो गया कि एक संगठित तरीके से फर्जीवाड़ा किया गया था.

एक गलती और हो गया भांडाफोड़

जांच के बाद कुवैती प्रशासन ने आरोपी की नागरिकता रद्द कर दी और उसके साथ जुड़े 86 अन्य लोगों की नागरिकता भी वापस ले ली गई. हैरानी की बात यह रही कि आरोपी के जन्म प्रमाण पत्र में उसकी जन्मतिथि उसकी मां से तीन महीने दो हफ्ते पहले की दर्ज थी. यह अजीबोगरीब विसंगति इस पूरे घोटाले की गंभीरता को उजागर करती है, जिसने नागरिकता प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts