शुक्रतीर्थ में विधानसभा अध्यक्ष के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा

तहसील जानसठ क्षेत्र के शुक्रतीर्थ में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के प्रस्तावित भ्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर और अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र सिंह ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम आयोजक और हनुमत धाम के स्वामी से वार्ता की। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा सकें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts