मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने तहसील सदर के मंडी, पुरकाजी और छपार क्षेत्र में बनाए गए 20 से अधिक गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी को देखते हुए किसानों के लिए पीने के पानी और धूप से बचाव के लिए शेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंडी के गेहूं केंद्र पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां मौजूद ग्रामीणों से संवाद किया, केंद्र पर आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनके सुझाव भी प्राप्त किए।















