आयोजित होने वाली बालाजी जयंती शोभायात्रा के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा रूट मार्च किया गया। रूट मार्च के दौरान उन्होंने शोभायात्रा संचालकों से वार्ता कर कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों को रूट व्यवस्था, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा प्रकाश की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शोभायात्रा के दौरान अधीनस्थ अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की ड्यूटी लगाने, निर्धारित रूट का ही प्रयोग सुनिश्चित करने, डीजे पर किसी भी प्रकार के राजनैतिक या भड़काऊ गानों के प्रयोग से बचने सहित अन्य दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नई मंडी रूपाली राव, थाना प्रभारी नई मंडी दिनेश चन्द्र, थानाध्यक्ष कोतवाली नगर अक्षय शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।















