दिल्ली की हवा साफ, GRAP-I की पाबंदियां हटी, लोगों को मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के पहले चरण की पाबंदियां हटा दी गई हैं। प्रदूषण स्तर में गिरावट के चलते अब निर्माण कार्यों और ट्रकों की एंट्री पर लगी रोक हटा दी गई है। इससे आम लोगों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक हवा की गुणवत्ता बेहतर बनी रह सकती है। वहीं, विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने और प्रदूषण कम करने के लिए सतत प्रयास करने की सलाह दी है।

2025-26 के बजट में बड़ा प्रावधान

दिल्ली सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को और प्रभावी बनाने के लिए 2025-26 के बजट में बड़ा प्रावधान किया है. पर्यावरण और वन विभाग को पर्यावरण सरंक्षण के लिए 506 करोड़ दिए गए और 300 करोड़ प्रदूषण नियंत्रण के लिए दिए गए हैं.

70 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य

इसके अलावा, दिल्ली में हरित क्षेत्र बढ़ाने और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए 70 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है. साथ ही, 6 नए कंटीन्यूअस एम्बिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन (CAAQM) लगाए जाएंगे, जिससे रियल टाइम पर निगरानी की जा सकेगी और हवा की स्थिति में सुधार हो सके.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से तीन डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान औसत से 2.6 डिग्री कम 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा. दिन में ह्यूमिडिटी का स्तर 34 से 23 फीसदी के बीच उतार-चढ़ाव करता रहा. आईएमडी ने अगले दो दिनों के लिए तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts