पंजाब के एजी गुरमिंदर सिंह गैरी ने दिया इस्तीफा, आप सरकार के कार्यकाल में चौथी बार बदला एडवोकेट जनरल

पंजाब के एडवोकेट जनरल (AG) गुरमिंदर सिंह गैरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार के तीन साल के कार्यकाल में यह चौथी बार है जब राज्य के एडवोकेट जनरल का बदलाव हुआ है। गुरमिंदर सिंह गैरी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा दिया, हालांकि उनके इस्तीफे के पीछे राजनीतिक और प्रशासनिक कारणों की भी चर्चा हो रही है। इससे पहले अनमोल रतन सिद्धू, विनोद घई और शमशेर सिंह बल्ल ने भी इस पद से इस्तीफा दिया था। लगातार हो रहे इन इस्तीफों से पंजाब सरकार की कानूनी रणनीति और स्थिरता पर सवाल उठने लगे हैं।

तीन AG हटाए गए

मार्च 2022 में जब आम आदमी पार्टी ने राज्य की कमान संभाली थी तब डीएस पटवालिया एजी के पद पर कायम थे. नई सरकार के कार्यभार संभालने के दो दिन के अंदर ही पटवालिया ने एजी पद से इस्तीफा दे दिया था. सरकार ने तब अनमोल रतन सिद्धू को एजी नियुक्त किया था. हालांकि, सिद्धू ने सिर्फ चार महीने बाद 30 जुलाई, 2022 को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. उसी दिन, सरकार ने विनोद घई को इस पद के लिए नियुक्त किया था, जो 5 अक्टूबर, 2023 तक कार्यालय में रहे. इसी के बाद 6 अक्टूबर को, सरकार ने गुरमिंदर सिंह को एजी नियुक्त किया था. हालांकि, अब उन्होंने भी इस पद से इस्तीफा दे दिया है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts