राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ समाज से प्रेम करता है और सभी को जोड़ने का काम करता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 1.5 लाख से अधिक स्थानों पर संघ की शाखाएँ और सामाजिक कार्य चल रहे हैं। भागवत ने जोर दिया कि संघ का उद्देश्य समाज को एकजुट करना और राष्ट्र निर्माण में सहयोग देना है।
#WATCH | Maharashtra: RSS Chief Mohan Bhagwat addresses a gathering in Nagpur where Prime Minister Narendra Modi laid the foundation stone of the Madhav Netralaya Premium Centre.
— ANI (@ANI) March 30, 2025
He says "…Due to such a long journey, society has seen, tested and accepted the volunteers of the… pic.twitter.com/HW8AalXcFM
समाज से है अथाह प्रेम
मोहन भागवत ने नागपुर में एक संबोधन के दौरान कहा कि ऐसे में स्वयं सेवक आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन ध्येय की वही दृष्टि अभी भी कायम है. ये सारे सेवा भाव समाज के अथाव प्रेम की वजह से करते हैं. इस सेवा का एक और भी उद्देश्य है कि हम सभी लोगों को एक नजरिया दे सकें.
मोहन भागवत ने कहा कि हमें परिस्थितियों के हिसाब से जो कुछ भी मिला हम उसी का बेहतर उपयो करें. अपने जीवन को स्वच्छ, सार्थक और निरामय बनाना, ये सभी को पूरा करने के लिए जीवन की जो दृष्टि है वो सारी इनकी है. ये दृष्टि सेवा भाव की वजह से हमारे पास आएगा.उन्होंने कहा कि हमारे जीवन की परंपरा में एक सू्त्र ये है कि सभी का परोपकार किया जाए. उन्होंने कहा कि एक घंटे में शाखा में विकास और शेष 23 घंटे समाज के पोपकार के कामों में लगाए. उन्होंने कहा कि यही वो दृष्टि और नजरिया है जिसको देश के लोगों को देने के लिए संघ के सभी काम चलते हैं.
मोहन भागवन ने कहा कि संसाधन और अनुकूलता पाने के बाद भी ऐसे ही चलते रहेंगे. जब साधनों का उपयोग करने वालों का भाव ऐसा ही रहेगा तो इसका लाभ समाज के लोगों को भी मिल सकेगा.















