अलवर में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल.

अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के सीराबास गांव में जमीन की डोल को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में एक पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज ट्रॉमा वार्ड में चल रहा है।

घायल के परिजन भूम सिंह ने बताया कि खेत की डोल को लेकर गांव के ही दूसरे पक्ष के रामबाबू, अशोक, घनश्याम और खुशी राम अपने घर से लाठी-डंडे और फरसी लेकर आए और हमला कर दिया। इस हमले में मुकेश, देवी, मिश्रो देवी और रामपाल सहित अन्य लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts