औरैया: नवनिर्मित आकस्मिक कक्ष का उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश

औरैया में जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने चिचौली स्थित नवनिर्मित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के 20 बेड वाले आकस्मिक कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सालय की साफ-सफाई और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

स्वच्छता व स्वास्थ्य सेवाओं पर कड़े निर्देश

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिकित्सालय में सफाई की उच्चतम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सफाई कर्मियों को प्रतिदिन निर्धारित ड्रेस और परिचय पत्र के साथ उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में झाड़ू, पोछा और डस्टिंग का कार्य प्रतिदिन होना चाहिए, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

यदि किसी भी जांच में सफाई व्यवस्था में कमी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर उचित कार्यवाही की जाएगी। सफाई सुपरवाइजर को निर्देश दिए गए हैं कि सफाई सामग्री की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और सफाई कार्य की प्रतिदिन समीक्षा की जाए।

उद्घाटन समारोह में प्रमुख डॉक्टरों की उपस्थिति

इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. मुकेश वीर सिंह, डॉ. जसवंत रत्नाकर, डॉ. पवन कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सुनील पाल सहित अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts