मुजफ्फरनगर नगरपालिका सदर में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण,

मुजफ्फरनगर में गणतंत्र दिवस के मौके पर नगरपालिका सदर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ प्रज्ञा सिंह ने ध्वजारोहण कर नगर निगम के कर्मचारियों और सभासदों को संविधान की गरिमा, रक्षा, एकता और मूल्यों को संरक्षित करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में चेयरमैन और ईओ ने यह कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने संविधान के मूल्यों की रक्षा करने और एक सशक्त भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने उन महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हमारा संविधान तैयार किया और यह सुनिश्चित किया कि हमारा विकास लोकतंत्र, गरिमा और एकता के सिद्धांतों पर आधारित हो।इस अवसर पर नगरपालिका के सभासदों और स्टाफ के साथ-साथ कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts