मुजफ्फरनगर में महाराजा परीक्षित हैप्पीनेस पार्क का भव्य लोकार्पण,

मुजफ्फरनगर जीआईसी ग्राउंड में MDA द्वारा विकसित महाराजा परीक्षित हैप्पीनेस पार्क का लोकार्पण 26 जनवरी 2025 को उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, उद्यमशीलता एवं कौशल विकास, और जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा किया गया। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में इस पार्क में कई आकर्षक सुविधाओं का समावेश किया गया है, जिसमें फाउंटेन, सेल्फी वॉल, लाइट और साउंड की व्यवस्था शामिल है। इसके अतिरिक्त, कारगिल शहीद स्मारक, टॉय–ट्रेन, चिल्ड्रन पार्क और ओपन जिम जैसी सुविधाएं भी स्थापित की गई हैं। इस उद्घाटन समारोह में मुख्य विकास अधिकारी, सचिव, सिटी मजिस्ट्रेट और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे, और कार्यक्रम में जनपदवासियों ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts