मनीष चौधरी की सामूहिक राष्ट्रगान मुहिम को चार साल पूरे, गणतंत्र दिवस पर आयोजित हुआ विशाल आयोजन

मुजफ्फरनगर,राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी द्वारा देश की युवा पीढ़ी और सभी धर्म व जाति के लोगों को भारतीय होने के रूप में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के नीचे एकजुट करने के लिए चलाई जा रही सामूहिक मासिक राष्ट्रगान मुहिम को इस साल चार वर्ष पूरे हो गए हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रामपुरी गेट, रुड़की रोड पर आयोजित इस खास कार्यक्रम में सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया और देश के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

मनीष चौधरी मुहिम शुरू की थी, जिसका उद्देश्य समाज को जाति और धर्म से ऊपर उठकर देश के लिए काम करने की प्रेरणा देना था। इस पहल में लोगों को तिरंगा के नीचे एकजुट होने और राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ावा देने के लिए उत्साहित किया गया। चौथे वर्षगांठ पर आयोजित सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के शहराध्यक्ष गुलबहार राव भी अपनी टीम के साथ ट्रैक्टर परेड में शामिल हुए, जहां उन्होंने तिरंगा के नीचे एकजुट होकर जनपद के विकास और उत्थान के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

मनीष चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि चार सालों में उन्हें समाज के हर वर्ग का समर्थन मिला है और यह सफर अब तक बढ़ता जा रहा है। उन्होंने इस पहल में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य यह है कि देश से पहले कुछ भी नहीं और जाति व धर्म की सीमाओं को तोड़कर देश के लिए एकजुट होने का संदेश दिया जाए।

इस मौके पर छत्रपति शिवाजी सेना के जिलाध्यक्ष मोहित सोलंकी ने मनीष चौधरी की मुहिम को सराहते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में देशभक्ति का जज्बा पैदा करते हैं और यह दिखाता है कि तिरंगा के नीचे सभी धर्म और समुदाय के लोग एकजुट हो सकते हैं। भाकियू नेता गुलबहार राव ने भी मनीष चौधरी की कार्यशैली की सराहना की और उनके समाजसेवा के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच से फैजुर रहमान, मोहित सोलंकी, गुलबहार राव, मोहित राणा, राहुल धीमान, अनुज सिंघल, शान्तनु, यश शर्मा, मयंक शर्मा, वंश शर्मा, कृष्णा चौधरी, सक्षम चौधरी, मोहित अग्रवाल, हर्ष कुमार, दीपांशु और अजय नेगी सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts