धौलपुर : सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, 15 दुकानदारों पर कार्रवाई

धौलपुर। जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस और नगर परिषद ने मिलकर हनुमान तिराहे से लेकर निहालगंज चौकी, पुराना डाकखाना और लाल बाजार तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखा गया सामान नगर परिषद ने मौके पर ही जप्त कर लिया। साथ ही, वाहन चालकों द्वारा नियमित रूप से की जा रही सड़क पर पार्किंग के खिलाफ यातायात पुलिस ने चालान किया।

जिला यातायात प्रभारी टीनू सोगरवाल ने बताया कि दुकानदारों को कई बार समझाने के बावजूद वे सड़कों पर अवैध रूप से सामान रख रहे थे। इसके परिणामस्वरूप अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नगर परिषद सफाई निरीक्षक प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि 15 दुकानदारों के खिलाफ चालान किया गया, जिनसे करीब 4300 रुपये की राशि वसूली गई। नगर परिषद ने चेतावनी दी कि आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts