थानाभवन पुलिस और एसओजी शामली की संयुक्त कार्यवाही में थानाभवन क्षेत्र के शमशान घाट गौशाला रोड पर हुई पुलिस मुठभेड़ में एक पशु चोर घायल हो गया और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त पिकअप बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक शामली राम सेवक गौतम के आदेश पर गौकशी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाभवन थाना प्रभारी वीरेन्द्र कसाना की अगुवाई में पुलिस ने कृष्णा नदी पुल पर चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर शमशान घाट गौशाला रोड के पास घेराबंदी की। पुलिस ने मुठभेड़ में फैजान नामक पशु चोर को घायल कर गिरफ्तार किया, जबकि उसके दो साथियों को भी पकड़ा गया।घायल आरोपित को उपचार हेतु सीएचसी थानाभवन भेजा गया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम आमिर और मुस्तकीम बताए। गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।















