थानाभवन पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

थानाभवन पुलिस ने पुराने मामलों में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कसाना ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शामली, रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार वांछित वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत न्यायालय ने शिवकुमार, अशोक, अंकित (तीनों निवासी रामपुरी गली नंबर 3, शाहबुदीपुर रोड, थाना कोतवाली नगर, जनपद मुजफ्फरनगर) और संजीव (निवासी इदरीशपुर, थाना दोघट, जनपद बागपत) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। थानाभवन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कादरगढ़ से शिवकुमार, अशोक, और अंकित को गिरफ्तार किया, जबकि इदरीशपुर से संजीव को पकड़ा। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि वांछित वारंटियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts