मुजफ्फरनगर में दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में बदलाव,

मुजफ्फरनगर 27 नवंबर: जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी दीक्षा उपाध्याय ने जानकारी दी कि अब से जिला चिकित्सालय में दिव्यांग प्रमाण पत्र (यू०डी०आई०डी० कार्ड) सप्ताह में केवल सोमवार को ही जारी किए जाएंगे। पहले यह प्रमाण पत्र प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जारी किए जाते थे, लेकिन मुख्य चिकित्साधिकारी के पत्र संख्या 5319 दिनांक 22.11.2024 के अनुसार यह प्रक्रिया अब सप्ताह में केवल एक दिन (सोमवार) को होगी। दिव्यांगजन अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए www.swavlambancard.gov.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं और फिर हार्डकापी लेकर जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में संपर्क कर सकते हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts