मुजफ्फरनगर में महात्मा गांधी जयंती पर सभी शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर के जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया है कि महात्मा गांधी के जन्म दिवस (2 अक्टूबर) के अवसर पर सभी प्रकार की शराब की दुकानें, जैसे देशी और विदेशी शराब, बियर, मॉडल शॉप, भांग की दुकानें, और डिनैचर्ड स्पिरिट की दुकानों को पूरे दिन के लिए बंद रखा जाएगा।यह निर्णय उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम 1910 की धारा 40 के अंतर्गत और आबकारी नीति वर्ष 2024-25 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार लिया गया है। इस बंदी के दौरान अनुज्ञापियों को किसी भी प्रकार की छूट या प्रतिफल नहीं दिया जाएगा।इस कदम का उद्देश्य राष्ट्रीय पर्व के महत्व को देखते हुए शराब की बिक्री पर रोक लगाना है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts