भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन (सेंचुरियन क्लब) द्वारा हाल ही में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 1000 बच्चियों को हाइजीन पर किताबें और पेन ड्राइव वितरित किए गए। इसके साथ ही, 100 बच्चियों की कैल्शियम जांच का कार्यक्रम भी पैथ काइंड लैब के सहयोग से सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, केशव पुरी में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रो अशोक गुप्ता, निवर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, और विशिष्ट अतिथि रोटेरियन अनिल प्रकाश बंसल, लेफ्टिनेंट गवर्नर रहे। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों की सराहना की। क्लब अध्यक्ष रो कौशल कृष्ण ने बताया कि रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम के अलावा आवश्यक सामान भी उपलब्ध कराता है।
कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो दीपक सिंघल और रो डा. प्रवेश कुमार रहे, जबकि कॉलेज प्रिंसिपल श्री कौशल आर्य और प्रबंधक संजय अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में अन्य रोटेरियन सदस्य जैसे रो अभय गुप्ता, ZAG विनय अरोरा, सुनील अग्रवाल, मनोज गुप्ता, डा. कमल गुप्ता, एन मुक्ता अग्रवाल, एन चारू गुप्ता भी उपस्थित रहे। क्लब सचिव रो नरेश शर्मा जी ने सभी रोटेरियन साथियों का आभार व्यक्त किया।















