सपा ने मुजफ्फरनगर में गन्ना समिति चुनावों में निष्पक्षता की मांग की

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर में सहकारी गन्ना समितियों के चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी ने निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट और अन्य नेताओं ने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा, जिसमें चुनाव में धांधली की आशंका जताई गई है। ज्ञापन में सहकारी गन्ना समितियों के चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने की मांग की गई है।समाजवादी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार के दौरान ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, और ब्लॉक प्रमुख चुनावों सहित विभिन्न चुनावों में धांधली हुई है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर किया गया है। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि किसानों की आवाज उठाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव में आना जरूरी है, और उम्मीद जताई कि नए जिलाधिकारी इस बार चुनाव को निष्पक्ष रूप से कराएंगे।राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा और प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर ने चेतावनी दी है कि यदि चुनाव निष्पक्ष नहीं हुए, तो समाजवादी पार्टी आंदोलन का सहारा लेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts