रिकवरी वसूली को गई राजस्व टीम को बंधक बनाकर किया हमला, आरोपी फरार

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

शाहपुर। गाँव बसीकला में ग्राम प्रधान व उसके भाइयो पर बकाया चली आ रही लगभग 36 लाख की रिकवरी को गई राजस्व विभाग की टीम को बंधक बनाकर हमला कर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान टीम में शामिल संग्रह अमीनो को चोटें भी आए। राजस्व विभाग की टीम पर हुए हमले की सूचना से प्रशासन में हडकम्प मच गया। आनन फानन में एसडीएम बुढाना व तहसीलदार बुढाना भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पँहुचे व बकायादारों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की। बकायादारों के मकान में चल रही चोरी की बिजली को देख एसडीएम बुढाना ने विधुत विभाग की टीम को बुलाकर छपेमारी कराई गई।गाँव बसीकला की ग्राम प्रधान पति साबू कुरैशी व उसके परिवार के लोगो पर लगभग 36 लाख की बकाया राजस्व वसूली के लिए नायब तहसीलदार अम्न कुमार के नेतृत्व में 6 सदस्यीय राजस्व संग्रह अमीनो की टीम शुक्रवार की सुबह साबू कुरैशी के मकान पर जा पँहुचे व बकाया राशि जमा करने को कहा। इसी बात को लेकर साबू कुरैशी व अन्य लोगो ने एक जुट होकर राजस्व टीम पर हमला कर दिया। व बंधक बनाकर मारपीट शुरू कर दिए। हमले में जीप चालक जीशान व संग्रह अमीनो को चोट आई। किसी तरह जान बचाकर राजस्व संग्रह टीम भागकर पुलिस चौकी पर आई तथा आलाअधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। तहसीलदार बुढाना महेंद्र सिंह, एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पँहुचे तथा घर पर सर्च अभियान शुरू कर दिया। घटना के बाद सभी बकायादार फरार हो गए। थाना प्रभारी सुनील कसाना ने बकायादारों की तलाश में तलाशी अभियान चलाया। सर्च अभियान के तहत घर मे चल रही चोरी की बिजली पाई जाने पर एसडीएम बुढाना ने विधुत विभाग की टीम को बुलाया। एसडीओ नरेश कुमार राठौर बिजली कर्मचारियों के साथ मौके पर पँहुच छापामार कार्रवाई की। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर खड़ी एक कार व एक बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाने लाकर खड़ा कर दिया। राजस्व विभाग की टीम की ओर से थाने पर आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है। विधुत विभाग की टीम ने भी बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts