भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
पुरक़ाज़ी। विकासखंड क्षैत्र के गाँव फलौदा से एक लड़की का अपहरण हुए एक महीना होने जा रहा है लेकिन अभी तक थाना पुलिस लड़की का कोई सुराग नहीं लगा सकी पुरक़ाज़ी पुलिस ने मामले को लटकाया हुआ है! पुलिस मामले में किसी भी नतीजे पर नहीं पहुँची है! सिर्फ़ आश्वासन देते हुए बात को टाल देते है! इसी को लेकर गाँव के सैकड़ो ज़िम्मेदार लोगो ने थाना प्रभारी का घेराव कर उक्त मामले को जल्द से जल्द खोलने का अपील की है थाना प्रभारी ने उक्त मामले को शीघ्र ही खोलने का आश्वासन दिया अब देखते है थाना प्रभारी कितने दिन में मामले को निपटाते है! थाना प्रभारी के आश्वासन पर ग्रामीण वापस अपने घरों को लौट गए हैं।
—–इस्तखार अहमद पुरकाज़ी















