नगर कोतवाली में कई गो कश अपने गलों में तख्तियां डालकर पहुंचे और किया आत्म समर्पण।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुलिस का जनपद में जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह,वं नगर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के जबरदस्त नेतृत्व में शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान ने कल ही 13 गोकशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

और आज शहर कोतवाली में कई गो कश अपने गलों में तख्तियां डालकर स्वयं ही शहर कोतवाली पहुंच गए। और आत्म समर्पण कर दिया उन्होंने अपने गले में डाली हुई तख्ती पर लिखा था एस एसपी साहब हमें माफ कर दो,कोतवाल साहब हमें माफ कर दो और माफी मांगते हुए कोतवाली पहुंचे और आत्म समर्पण कर दिया। शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान पूरी ताकत के साथ अपने क्षेत्र से अपराधों को खत्म करने में लगे हुए है। जिनकी प्रशंसा से लेकर लखनऊ तक हो रही है, वास्तव में शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान के कार्यों की परिश्रम की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। थाना कोतवाली नगर पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्तगणों द्वारा थाना पर आकर किया आत्मसमर्पण। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण मे ओर सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद में गैंगेस्टर के अभियोगो में वांछित अभियुक्त गणों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान सोनवार को थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0स0 223/2024 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वाछित चल रहे अभि० गण,शहजाद पुत्र शहीद निवासी अमरूद वाली गली लद्दावाला, हनीफ पुत्र अलीहसन उर्फ छोटा निवासी गाँव दीदाहेडी थाना कोतवाली नगर, इकराम पुत्र बन्दा निवासी मिमलाना रोड याकूब मेम्बर वाली गली थाना कोतवाली नगर,ने दोपहर थाना को० नगर पर अपने जुर्म का इकबाल करते हुए आत्मसमर्पण किया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। विवरण अभियुक्त शहजाद पुत्र शहीद निवासी अमरूद वाली गली लद्दावाला थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर हनीफ पुत्र अलीहसन उर्फ
छोटा निवासी गाँव दीदाहेडी थाना कोतवाली नगर, इकराम पुत्र बन्दा निवासी मिमलाना रोड याकूब मेम्बर वाली गली थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित आपराधिक गिरोह कायम कर रखा है जो जनपदीय स्तर पर सक्रिय है। जो अपने आर्थिक व भौतिक लाभ के लिये जनपद में अलग-अलग स्थानों पर गोवंशों की बिक्री करते हैं और उसके बाद उनका कटान करते हैं, आदि जैसे अपराध कारित करते हैं। जिसके विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0 223/2024 धारा 2/3 गैंगस्टर अधि० का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts