मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरू हो गए हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फंक्शंस का हिस्सा बनने के लिए सेलेब्स जामनगर पहुंच चुके हैं।फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग, हॉलीवुड की मशहूर पॉप स्टार रिहाना, शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर जैसे बड़े सेलेब्स गुरुवार के दिन वेन्यू पर स्पॉट हुए। यहां देखिए इन सेलेब्स की तस्वीरें और वीडियोज।रिहाना बॉडीफिट टॉप के साथ लूज डेनिम पहन जामनगर के एयरपोर्ट पर दिखाई दीं। उन्होंने अपने लुक को कर्ली बालों और सेटल मेकअप के साथ पूरा किया। बता दें, रिहाना अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए ट्रक भरकर सामान लेकर आई हैं















