भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा हत्या के 2 अभियोग में वांछित 6 हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अभियुक्तगण की निशादेही से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल पिस्टल, दराती व दाब बरामद। लव मैरिज के कारण रंजिश में की गई थी हत्या।जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे, अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह एवं थानाध्यक्ष थाना रतनपुरी अक्षय शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना रतनपुरी पर पंजीकृत संगीग धाराओं में धारा भादवि में वांछित 06 अभियुक्तगण को ग्राम फुलत से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तगण के कब्जे व निशांदेही से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल पिस्टल, दराती व दाब बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का थानाक्षेत्र रतनपुरी के अन्तर्गत ग्राम फुलत में अंकित पुत्र राजू निवासी ग्राम फुलत द्वारा अपने ही समुदाय की युवती से करीब 9 माह पहले कोर्ट मैरिज कर ली गयी थी जिसके कारण दोनो परिवारों में आपसी रंजिश थी। अंकित उपरोक्त ग्राम फुलत आया था जिसे लडकी पक्ष के लोगों द्वारा देख लिया गया और अंकित का गांव मे आने को लेकर विरोध किया जिसके कारण दोनो पक्षों मे संघर्ष हो गया, जिसमें अंकित पुत्र राजू, राहुल पुत्र हरिमोहन, रोहित पुत्र हरिमोहन तथा हरिमोहन गंभीर रूप से घायल हो गये। विवाद के दौरान घायल अंकित उपरोक्त और राहुल उपरोक्त की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गयी तथा रोहित उपरोक्त की मृत्यु इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।















