भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद के थाना सिविल लाईन में श्रेणी-2 के 04 नगरीय आवास,48 कर्मियो के हास्टल बैरक एवं एक विवेचना कक्ष का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल माध्यम से जनपद के थाना सिविल लाईन में श्रेणी-2 के 04 नगरीय आवास , 48 कर्मियो के हास्टल बैरक एवं 01 विवेचना कक्ष का लोकार्पण किया गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं पुलिस विभाग के लिए किये गये सराहनीय कार्यों के विषय में संबोधित किया गया । थाना सिविल लाईन पर डिजिटल स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों व पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारीगण द्वारा मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना गया। इस दौरान राज्य मन्त्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष, बीरपाल निर्वाल, जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फऱनरगर अभिषेक सिंह, अपर जिला अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी सहित अन्य पुलिस प्रशासनिक अधीकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।















