उप जिलाधिकारी बुढाना द्वारा लगातार माफियाओं पर कार्यवाही जारी अवध खनन मफियाओ पर कार्यवाही।

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। जिलधिकारी के नेतृत्व मे उप जिलाधिकारी बुढाना द्वारा लगातार माफियाओं पर कार्यवाही जारी। उप जिलाधिकारी बुढाना द्वारा मौके पर पहुंचकर बडौत रोड से अवैध रूप से रेते बालू से भरे डंपर को अपने कब्जे में लेकर सम्बन्धित को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित। अवध खनन मफियाओ पर कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में। उप जिलाधिकारी बुढाना द्वारा जनपद के बडौत रोड से गुजर रहे अवैध रूप से भरे रेते बालू के डम्पर को मौके पर पहुंचकर रेते बालू से भरे डम्पर को अपने कब्जे में लेकर सम्बन्धित को आवश्यक कार्यवाही करने हेतू सम्बन्धित को आवश्यक रूप से निर्देशित किया गया। इसी क्रम में डंपर संख्या यू.पी.12.ए. 8614 जो कि ओवरलोड अवैध रूप से रेता बालू भरा हुआ था। जिसे अग्रिम कार्यवाही होने तक पुलिस की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया। उप जिलाधिकारी बुढाना द्वारा बताया गया कि अवैध रूप से रेता बालू भरकर डंपर निकलने की सूचना मिली थी। सूचना पर मेरे द्वारा तत्काल छापा मारा गया है‚ मौके से एक बालू रेते से भरा डंपर मिला है जिसको पुलिस अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया है, अग्रिम कार्यवाही जिलाधिकारी के स्तर से होगी, अवैध खनन मफियाओ को चेतावनी देते हुऐ कहा गया कि अवैध खनन बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा तथा आगे भी यदि कोई अवैधा खनन की सूचना मिली तो उस पर भी तत्काल कार्यवाही की जायेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts