नगर मे हुआ दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रजव्ल्लित कर किया शुभारंभ।
हजारों प्रकार की छात्रवृतियों, सभी प्रतियोगी परीक्षाओं आदि की विस्तृत जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है।
मुजफ्फरनगर। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व नॉडल शिक्षकों को कैरियर मार्गदर्शन फॉर गर्ल्स के अंतर्गत प्रक्षिशण दिया गया,दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मेन्द्र शर्मा,प्रधानाचार्य सुनील भडाना ,प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार, प्रधानाचार्य ललित मोहन गुप्ता व प्रधानाचार्य सोहन पाल ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रजव्ल्लित कर किया, व संत रविदास के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया,जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि परिवेश में महत्ववपूर्ण है कि शिक्षक अपने विद्यार्थियों के कैरियर उन्नयन में उनकी रुची व प्रतिभा को पहचानकर विशेष योगदान दे कैरियर उस क्षेत्र में होना चाहिए,जिसमें उनकी रूचि हो ताकि वे उस कैरियर में अच्छी तरह से स्थापित हो सके और जीवन का आनंद भी ले सकें। अभिभावक अपने पाल्यों पर उनकी रूचि के विपरीत विषयों को लेने के लिए कदापि बाध्य न करें। प्रत्येक विद्यार्थी के भीतर कुछ विशिष्ट कौशल छिपे होते है , उनके कौशल व योग्यता को पहचानकर उनके कैरियर को सही दिशा प्रदान की जा सकती है, और व्यक्ति के भीतर के कौशल को अभ्यास एवं प्रशिक्षण दे कर बढ़ाया जा सकता है।
मुख्य प्रक्षिशक प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार ने कहा कि कैरियर कांउसलिंग एक महत्वपूर्ण व विशिष्ट निर्वाहन है ,एक परामर्शदाता में समाज व राष्ट्र की आवश्यकता व सरकारी योजना की समझ होने के साथ साथ कैरियर सम्बन्धी विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी भी होनी चाहिए। परामर्शदाता को इस योग्य होना होगा कि वे विद्यार्थियों की रूचि,मूल्य ,विशेष गुणों,विद्यार्थियों के सकारात्मक पक्ष व बाधाओं आदि को चिन्हित कर सके तत्पश्चात ही विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देना सरल होगा,समय के साथ साथ कैरियर क्षेत्र बदलते रहते है और नए क्षेत्र भी विकसित होते रहते है। जानकारी के अभाव में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी नए कार्य क्षेत्रों से शीघ्र नही जुड पाते है,प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय में परामर्श केन्द्र विकसित किए जा रहे है जिससे सभी विद्यार्थियों को विभिन्न नए क्षेत्रों की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा पंख पोर्टल बनाया गया है, जिसकी सहायता से 550 से अधिक कैरियर , हजारों प्रकार की छात्रवृतियों, सभी प्रतियोगी परीक्षाओं आदि की विस्तृत जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। सहायक वित्त लेखाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कांउसलिंग में विद्यार्थी की पारिवारिक प्रष्ठभूमि को भी ध्यान में रखना होगा। विद्यार्थियों को छात्रवृतियों की भी जानकारी नियमित रूप में देते रहना चाहिए। प्रक्षिशक शिक्षक संदीप कुमार कौशिक द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधिया आयोजित कर कैरियर के सिधान्तों की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य ललित मोहन गुप्ता ने कहा कि कैरियर चुनने में विद्यार्थी के माता पिता की भूमिका अहम होती है ,अधिकाँश मामलों में विद्यार्थियों और उसके माता पिता को स्पष्ट जानकारी नही होती इसके लिए जिम्मेदारी शिक्षकों को ही उठानी चाहियें। प्रधानाचार्य रणबीर सिंह ने कुछ विशिष्ट व्यक्तित्व जैसे सचिन तेंदुलकर,बिल गेट्स ,हेनरी फोर्ड,वाल्ट डिजनी आदि की जानकारी दी।

















