सालियों से जूता बचाने के चक्कर में दूल्हे से हो गई ये गलती, देखें वायरल Video

जूता बचाता हुआ दूल्हा- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
जूता बचाता हुआ दूल्हा

दुनिया के अलग-अलग देशों में शादी के दौरान अलग-अलग रीति-रिवाज को फॉलो किया जाता है। भारत में भी होने वाली शादियों में कई रीति रिवाज का पालन किया जाता है। इन्हीं में से एक रस्म जूता चुराई का भी होता है। इसमें दूल्हन की बहनें दूल्हे का जूता चुरा लेते हैं और उसे वापस देने के बदले में दूल्हे से कुछ पैसे की मांग करती हैं। दूल्हे के पास भी कोई और चारा नहीं बचता है और उसे अपने ही जूते वापस लेने के लिए सालियों को पैसे देने पड़ते हैं। इसी रस्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद आपको समझ में नहीं आएगा कि इसे देखकर हंसें या फिर दुल्हन के लिए बुरा फील करें। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन एक साथ बैठे हुए हैं। तभी उनकी दूल्हे की सालियां वहां आकर उसके पैर से जूता निकालने लगती हैं। अपने जूतों को बचाने के लिए दूल्हा जैसे ही खड़ा होता है उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। ऐसे में खुद को बचाने के लिए दूल्हा अपने हाथों को पीछे करता है। मगर गलती से पीछे बैठी दुल्हन के चेहरे पर उसका हाथ चाटे जैसा जा लगता है। दुल्हन भी जानती है कि यह गलती से हुआ है इसलिए कुछ नहीं कहती है और अपने नाक को सहलाने लगती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bro.addict नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 68 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- जूती मिल जाएगी, बीवी नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई बहुत गलत किया तूने, लड़की का मेकअप खराब कर दिया, गलत है भाई गलत है।

ये भी पढ़ें-

अजीब सजावट के कारण बस का Video हो रहा है वायरल, लोग भी जमकर ले रहे हैं मजे

Washing Machine की शक्तियों का ऐसा इस्तेमाल! Video देखकर चकरा जाएगा आपका सिर

 

Source link

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts