लास्ट ऑप्शन यही था, लड़की नहीं मिली तो पुतले को बाइक पर बैठाकर डेट पर निकला शख्स

बाइक पर डमी लड़की के साथ युवक।- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
बाइक पर डमी लड़की के साथ युवक।

वैलेंटाइन डे हाल में ही गुजरा है। इस मौके पर सभी लोग अपने प्रेमी-प्रेमिकाओं के साथ प्यार भरे पल गुजारे। वैलेंटाइन डे के बाद से कई कपल्स के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए हैं। इनमें कुछ रोमांटिक वीडियो हैं तो कुछ मजेदार वीडियो भी सामने आए हैं। इसी बीच एक और मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक बाइक पर डमी लड़की को बैठाकर पूरे शहर में लेकर घूम रहा है। लड़के को जिसने भी देखा या तो वह हंसते रह गया या फिर वह सिर्फ देखते ही रह गया। आप भी इस मजेदार वीडियो को देखिए। 

गर्लफ्रेंड नहीं तो क्या हुआ, ये जुगाड़ आएगा काम

जिन लोगों के पास गर्लफ्रेंड होती है उनका तो मामला ठीक है लेकिन जो लड़के सिंगल घूम रहे है उनका क्या होगा? इस दुख से निकलने के लिए एक लड़के ने गजब का जुगाड़ लगाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का अपनी मोटरसाइकिल पर लड़की की जगह लड़की की एक डमी को बैठाकर पूरे शहर में घूम रहा है। वीडियो में लड़के की इस हरकत को देखकर सड़क पर चलने वाले राहगीर हैरान नजर आ रहे हैं तो कुछ लोग हंस भी रहे हैं। वीडियो में लड़के को एक राहगीर “हैप्पी वैलेंटाइन डे” कहता हुआ नजर आ रहा है।

नजारा देख लोगों की नजरें लड़के पर टिकी रह गईं

इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @indorigram_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- एबले इंदौरी। वीडियो के मुताबिक, ये मामला मध्यप्रदेश के इंदौर का बताया जा रहा है लेकिन इंडिया टीवी इस बात की पुष्टि नहीं करता। वीडियो के देखने के बाद लोग इस पर कमेंट कर लड़के के खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये इंदौर में ही हो सकता है। दूसरे ने लिखा- भईया इंदौरी हैं, कुछ भी कर सकते हैं। तीसरे ने लिखा- अरे भैया आराम से। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने कमेंट करते हुए हंसने वाला इमोजी भेजा।

ये भी पढ़ें:

Video: नाराज हुए गजराज, जंगल में गाड़ी देख हमला करने दौड़ा हाथी, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान

बच्चों को पीठ पर बैठाकर सैर पर निकली मादा भालू, पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया ये अनोखा नजारा, Video वायरल

Source link

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts