30 साल की एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का रहस्यमयी निधन,

हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री की 30 वर्षीय एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का मंगलवार देर रात अचानक निधन हो गया। उनकी मौत की खबर सामने आते ही फिल्म और मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। दिव्यांका गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक सोसायटी में रहती थीं, जहां वह अपने फ्लैट में मृत पाई गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। दिव्यांका सिरोही अपने काम और लोकप्रियता के चलते हरियाणवी इंडस्ट्री में तेजी से पहचान बना रही थीं, ऐसे में उनका इस तरह अचानक चले जाना सभी के लिए चौंकाने वाला है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts