दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी इलाके अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की 22 साल की बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी नौकर राहुल मीणा को गिरफ्तार कर लिया है.इस केस में बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूरी प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था.साउथ जोन के ज्वाइंट सीपी विजय कुमार के अनुसार, बुधवार सुबह सबसे पहले बच्ची के माता-पिता ने सूचना दी कि उनकी बेटी घर में बेहोशी की हालत में पड़ी है. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. जांच में प्रथम दृष्टया शक घर में काम करने वाले नौकर राहुल मीणा पर गया.
पुलिस ने बताई अलवर में रेप से लेकर दिल्ली में हत्या तक की पूरी कहानी
- जांच के दौरान CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें आरोपी की हरकतें साफ नजर आईं. फुटेज के मुताबिक, राहुल मीणा सुबह 6:30 बजे कॉलोनी में दाखिल हुआ. 6:39 बजे घर के अंदर गया और करीब 7:20 बजे बाहर निकल गया. वह करीब 41 मिनट तक घर के अंदर मौजूद रहा.
- पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी को घर की पूरी जानकारी थी. उसे मालूम था कि लड़की के माता-पिता सुबह मॉर्निंग वॉक और जिम के लिए निकल जाते हैं और उस समय लड़की घर में अकेली होती है. उसे यह भी पता था कि घर की चाबी शू रैक में रखी जाती है.
- वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने कपड़े बदले और फरार हो गया. पुलिस ने तुरंत 15 टीमों का गठन किया और दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान के कई इलाकों में छापेमारी शुरू की. आखिरकार आरोपी को शाम के समय द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया.
- जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी एक दिन पहले राजस्थान के अलवर में भी रेप की वारदात को अंजाम दे चुका था. वहां भी उसके खिलाफ मामला दर्ज था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. दिल्ली आने के लिए आरोपी ने बेहद चालाकी दिखाई.
- पहले उसने अपना मोबाइल फोन 10 हजार रुपये में बेच दिया ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके. इसके बाद उसने 6 हजार रुपये में एक एंबुलेंस बुक की, जिससे वह पुलिस की नजरों से बचते हुए दिल्ली पहुंच गया. दिल्ली पहुंचने के बाद उसने एंबुलेंस का किराया भी नहीं दिया और फरार हो गया.
- दिल्ली पहुंचने के बाद वह सीधे कैलाश हिल्स इलाके में पहुंचा और पहले से बनाई योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने कपड़े बदले और दिल्ली के ही द्वारका इलाके के लिए निकल गया.
- पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए करीब 15 टीमों का गठन किया था. दिल्ली पुलिस की टीम ने दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान के कई इलाकों में तलाश शुरू कर दी. लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने आरोपी को द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया.
अलवर में भी दर्ज है रेप का केस
पुलिस के मुताबिक, आरोपी राहुल मीणा के खिलाफ अलवर में भी एक दिन पहले रेप का मामला दर्ज किया गया था। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी आपराधिक प्रवृत्ति पहले से ही गंभीर रही है. जानकारी के अनुसार, आरोपी को करीब एक साल पहले ऑफिस के एक सहयोगी की सिफारिश पर घर में काम पर रखा गया था। बताया जा रहा है कि वह मोबाइल गेम्स का आदी था और अक्सर लोगों से उधार लेकर पैसे वापस नहीं करता था.
पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रेप, हत्या और लूट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसका पुलिस वेरिफिकेशन हुआ था या नहीं. फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है.















