दिल्ली मेयर चुनाव के लिए बीजेपी ने फाइनल किया उम्मीदवार का नाम,

दिल्ली में 29 अप्रैल को मेयर का चुनाव होने वाला है ऐसे में बीजेपी ने अपने उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया है. बीजेपी ने प्रवेश वाही को मेयर और मोनिका पंत को डिप्टी मेयर पद के लिए चुनावी मैदान में उतारा है. स्थायी समिति के लिए और नेता सदन के लिए जय भगवान यादव को उम्मीदवार बनाया गया. मनीष चड्ढा को भी यहां स्थायी समिति के लिए उम्मीदवार बनाया गया है. स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में AAP ने भी उम्मीदवार बनाया है. आम आदमी पार्टी ने स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के लिए AAP जलज चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है.यहां आज दोपहर में जलज चौधरी नामांकन करेंगे. जलज चौधरी सीएम रेखा गुप्ता की विधानसभा वाले शालीमारबाग वार्ड से पार्षद हैं. यहां संख्याबल के हिसाब से तीन सदस्यों में से एक पर AAP के उम्मीदवार का चुना जाना तय है. मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी की तीन सीटों के नामांकन की अंतिम तारीख 23 और चुनाव 29 अप्रैल को है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts