स्किन को हाइड्रेटिंग रखने के साथ-साथ मॉइस्चराइज रखना भी जरूरी है. स्किन अगर मॉइस्चराइज रहती है तो बाहर से सॉफ्ट और शाइनी नजर आती है. गर्मी के स्किन केयर की बात करें तो लोग हाइड्रेशन पर ज्यादा फोकस करते हैं. समर में स्किन से पसीना निकलता है जिससे ड्राईनेस की शिकायत होती है. ऐसे में सलाह दी जाती है कि ऐसी चीजों को खाएं और स्किन पर लगाएं जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा हो. वैसे यहां हम गर्मी में स्किन को कैसे मॉइस्चराइज किया जा सकता है ये आपको बताने जा रहे हैं. मार्केट में अलग-अलग तरह के बॉडी लोशन मिलते हैं लेकिन इनमें केमिकल मिले होने का खतरा बना रहता है.ऐसे प्रोडक्ट्स से इंस्टेंट रिजल्ट मिल जाते हैं पर आगे चलकर स्किन पर समस्याएं होती हैं. इसकी जगह आप बॉडी को नेचुरली मॉइस्चराइज करने के लिए कुछ ऑयल का यूज कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं उन ऑयल के बारे में जो पूरी बॉडी की स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बना सकते हैं.
कोकोनट ऑयल से स्किन केयर
ये एक तरह का मल्टीटास्कर है क्योंकि ये हमारी स्किन और हेयर दोनों के लिए फायदेमंद है. इसमें कई फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. इन तत्वों हमारी स्किन के अंदर जाकर इसके स्मूद, सॉफ्ट और नेचुरली ग्लोइंग बनाते हैं. नारियल तेल से बेस्ट रिजल्ट पाने के लिए इसे नहाने से पहले स्किन पर लगाएं क्योंकि ऐसा करने से ये अच्छे से एब्जॉर्ब हो पाता है. पूरे दिन सन एक्सपोजर की वजह से स्किन ड्राई और थका हुआ महसूस करती है. इसके लिए आप नारियल तेल में लेवेंडर की कुछ बूंद डालकर स्किन को नरिश कर सकते हैं.
बादाम का तेल
इस ड्राई फ्रूट से बने ऑयल को पूरी बॉडी पर लगाया जाए तो इससे इंस्टेंट ग्लो और सिल्की स्मूदनेस आती है. इसमें विटामिन ई, जिंक और हेल्दी फैट्स होते हैं. इसे लगाने के बाद स्किन डीप मॉइस्चराइज हो पाती है जिससे टैन कम होती है और डलनेस भी दूर होती है. रोजाना नहाने से कुछ देर पहले गुनगुना बादाम का तेल लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. बादाम के ऑयल से स्किन में ब्लड फ्लो बेहतर होता है. अगर आप इसे रोजाना पूरी बॉडी पर लगाते हैं तो इससे स्किन सॉफ्ट बनती है और नेचुरल ग्लो भी आता है.
तिल का तेल
गर्मी में भी स्किन पर तिल का तेल लगाया जा सकता है लेकिन इसकी लिमिट में लगाना चाहिए. इस ऑयल में विटामिन ई और कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो डल और ड्राई स्किन के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. आयुर्वेद में इसे अभयंगा मसाज में इस्तेमाल किया जाता है जो डिटॉक्सीफाइ में कारगर है. स्किन में ड्राईनेस रहती है तो तिल का तेल एक बेहतरीन उपाय है. इसे शरीर पर लगाने के बाद 10 मिनट की मसाज करें. इससे ब्लड फ्लो बेहतर होगा और त्वचा हेल्दी भी बन पाएगी.
सरसों का तेल
भारतीय किचन में सरसों का तेल जरूर शामिल होता है. इसकी बदबू थोड़ा परेशान कर सकती है लेकिन स्किन पर भी इसके कई फायदे हैं. भारतीयों के इस फेवरेट ऑयल में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंटस होते हैं. ये तत्व ब्लड सर्कुलेशन को बूस्ट करते हैं और कॉम्पलेक्शन भी ब्राइट होता है. इसे लगाते हुए बदबू परेशान न करें इसके लिए इसमें जैस्मीन या लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदें मिक्स करें. स्किन को डीप नरीशिंग बेनिफिट मिलने से ये नेचुरली ग्लो कर पाती है.















