साल 2011 में आई विद्या बालन की सुपरहिट फिल्म ‘The Dirty Picture’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. अब इस फिल्म के मेकर्स सीक्वल यानी ‘द डर्टी पिक्चर 2’ को लाने की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर ने खुद ही इस खबर को कंफर्म कर दिया है. जी हां, ओरिजिनल फिल्म के पूरे 15 साल बाद एकता कपूर इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने जा रही हैं. खुद कंफर्म करते हुए वो बताती हैं कि उनके पास एक ऐसी दमदार कहानी है, जो पहले पार्ट की तरह ही दर्शकों को चौंका देगी. साथ ही साथ मनोरंजन का भरपूर डोज देगी. पर क्या सच में सीक्वल के लिए तमन्ना भाटिया और तृप्ति डिमरी के नाम पर चर्चा चल रही है?हाल ही में 360 डॉट कॉम पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, 2011 की फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ के सीक्वल के लिए तमन्ना भाटिया का नाम चर्चा में है. लेकिन कास्टिंग की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. यहां तक कि लीड एक्ट्रेस के लिए तृप्ति डिमरी का नाम भी सामने आ रहा है. हालांकि, तमन्ना के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है.
एकता कपूर ने क्या खुलासा किया था?
दरअसल रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट पर बोलते हुए एकता ने खुलासा किया कि उन्होंने 15 साल बाद फ्रेंचाइजी को फिर से देखने का फैसला क्यों किया. उन्होंने कहा कि- ”अब उनके पास एक कहानी है जिसे वह दर्शकों को बताना चाहती हैं. इस फिल्म की कहानी एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमेगी.” दरअसल द डर्टी पिक्चर सिल्क स्मिता की जिंदगी पर बेस्ड थी. पिक्चर में विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी और तुषार कपूर ने साथ में किया था. वहीं, विद्या ने अपने एक्टिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी जीता था. हालांकि, तमन्ना भाटिया की एंट्री को लेकर न ही मेकर्स ने कुछ कहा है, न उन्होंने. यह महज एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है. अब किसे एकता कपूर फाइनल करती हैं, वो आने वाला वक्त ही बताएगा. वैसे तमन्ना ने हिंदी सिनेमा में कई ग्लैमरस रोल किए हैं. उनके हालिया कुछ कामों ने काफी चर्चा बटोरी है. अपने करियर के इस फेज में एक्ट्रेस के लिए ‘द डर्टी पिक्चर 2’ एक बेहतरीन ऑप्शन है, अगर उनके मौका मिलता है तो.















