बांदा में बूथ स्तर पर सुना गया ‘मन की बात’ का 132वां संस्करण, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह.

बाँदा। जिले के सभी बूथों में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सम्बोधित मन की बात के 132 वें संस्करण को सुना गया। जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने विधानसभा तिंदवारी पैलानी डेरा बूथ में , सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बाँदा विधानसभा के खुरन्हड स्थित बूथ में , नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने नरैनी स्थित बूथ में मन की बात सुनी। जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहर के बलखंडी नाका स्थित 145 वें बूथ में मन की बात सुनी गई जिसमें मोदी जी ने ज्ञान भारतम पहल और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जैसे अनेक प्रयासों का उल्लेख करते हुए देशवासियों को एकजुट व जागरूक तथा अफवाहों से दूर रहने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किये स उन्होंने अपने सम्बोधन में विश्वशांति और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के साथ साथ टी – 20 विश्व कप में भारतीय टीम की ऐतिहासिक विजय का गौरवपूर्ण उल्लेख किया स कार्यक्रम में अशोक त्रिपाठी जीतू, गिरिजेश तिवारी, उत्तम सक्सेना, आनंदी साहू, देशराज सिंह, अमित सेठ भोलू, दुर्गा चौरसिया, गोपालचंद अवस्थी, राजेश गुप्ता रज्जन, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव, लखन राजपूत, वेद शर्मा, संजीव निगम, दीपक राजपूत, राजा चौहान, सचिन अग्निहोत्री, प्रभात राजपूत आदि मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts