खंडेलवाल समाज महासंघ द्वारा 11वां सामूहिक विवाह समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

सिरोही। खंडेलवाल वैश्य समाज द्वारा आयोजित 11वां सामूहिक विवाह समारोह अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर बुधवार को सिरोही में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस समारोह में चार नवयुगल जोड़ों ने वैदिक विधि-विधान से सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम का आयोजन खंडेलवाल छात्रावास प्रांगण में किया गया, जिसमें खंडेलवाल समाज महासंघ के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नाटाणी, विभिन्न परगनाध्यक्ष, भामाशाहों और हजारों समाज बंधुओं ने उपस्थिति दर्ज की।

इस अवसर पर सामूहिक बंदोली का आयोजन किया गया, जो छात्रावास से ठाकुरजी चारभुजा मंदिर तक निकाली गई। विवाह समारोह में सामेला, मिलनी, तोरण, फेरे, ब्यावला और विदाई जैसी सभी रस्में पूर्ण वैदिक विधि से संपन्न कराई गईं।

फेरे लेने वाले जोड़ों में शामिल हैं — कोमल कुमारी मदनलाल नाटाणी सुमेरपुर संग संदीप कुमार चुन्नीलाल कायथवाल बेड़ा, विजयाकुमारी चिरंजीलाल खुटेटा बालोतरा संग विक्रम कुमार धनराज कूलवाल वराडा, दिव्या कुमारी नेमीचंद खुटेटा आहोर संग ज्योतिष कुमार रमेश कुमार रावत बालोतरा, तथा डिंपल रमेश कुमार रावत बालोतरा संग दिलीप कुमार नेमीचंद खुटेटा आहोर। समारोह में सभी नवविवाहित जोड़ों को समाज की ओर से आशीर्वाद देकर विदा किया गया।

समारोह को सफल बनाने में समाज के भामाशाहों और समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। भोजन की व्यवस्था ‘भाई-भाई ग्रुप’ द्वारा की गई, नाश्ता गोपाल व रमेश कुमार रावत ने प्रदान किया, बारात का स्वागत नेमीचंद आहोर ने किया, जल व्यवस्था शिवगंज के श्री शिव गौरी खंडेलवाल महिला मंडल ने संभाली। पत्रिका वितरण कांतिलाल कायथवाल झाड़ोली द्वारा किया गया, जबकि मंडप की व्यवस्था मोहनलाल खुटेटा अजारी, अनराज कायथवाल झाड़ोली एवं चुन्नीलाल कायथवाल बेड़ा द्वारा की गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts